back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा करेंगे कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा मंगलवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। गौरतलब है कि गोविंद डोटासरा सोमवार शाम दिल्ली पहुँचे थे। जिसके बाद उन्होंने देर शाम, वॉररूम में आयोजित पार्टी की रणनीति बैठक में हिस्सा लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को डोटासरा दिल्ली में मौजूद राजस्थान प्रभारी माकन, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा प्रभारी पवन बंसल, कर्नाटक प्रभारी व महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान डोटासरा संगठन विस्तार और पार्टी गतिविधियों को लेकर शीर्ष नेताओं से चर्चा करेंगे। दरअसल राजस्थान में मंत्रिमण्डल विस्तार के बाद अब जल्द ही प्रदेश संगठन में नियुक्तियां की जाएंगी। जिन वरिष्ठ विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई है कांग्रेस के उन विधायकों को पार्टी संगठन में राज्य स्तर से जिला स्तर तक अहम जिम्मेदारी देगी। पार्टी संगठन में कई नियुक्तियां की जाएगी। साथ ही प्रदेश में कई कमिटियों के सदस्य और अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएंगी। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा की ओर से, संगठन में किए जाने वाली तमाम नियुक्तियों के लिए चयन किया जा चुका है जिस पर अंतिम मोहर कांग्रेस आलाकमान की ओर से लगना बाकी है। इसी सिलसिले में गोविंद डोटासरा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश प्रभारी अजय माकन से मुलाकात करेंगे। उल्लेखनीय है कि एक व्यक्ति एक पद का हवाला देते हुए गोविंद डोटासरा ने हाल ही में राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद राजस्थान मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। –आईएएनएस पीटीके/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵