back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेनहाइजर ने भारत में लॉन्च किए प्रीमियम ईयरबड्स

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करने के लिए जर्मन ऑडियो उत्पादों के ब्रांड सेनहाइजर ने बुधवार को देश में नए ईयरबड्स सीएक्स स्पोर्ट का अनावरण किया। 10,990 रुपये की कीमत वाला यह नया ईयरबड एक अद्वितीय (यूनीक) 7 मिमी डायनेमिक ड्राइवर द्वारा संचालित है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। सेनहाइजर के निदेशक (उपभोक्ता सेगमेंट) कपिल गुलाटी ने एक बयान में कहा, हमें सीएक्स स्पोर्ट ट्रू वायरलेस इयरफोन लॉन्च करने की खुशी है, जिसे वर्कआउट या कोई खेल खेलते वक्त संगीत सुनते समय लोगों को होने वाले संघर्ष को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। गुलाटी ने कहा, इयरफोन को आपकी जीवनशैली (लाइफस्टाइल) के अनुकूल बनाने के लिए उन्नत (एडवांस्ड) सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया है। हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो में लेटेस्ट एडिशन के साथ, हमने पहनने में आरामदायक और सुरक्षित फिट के लिए पूरी तरह से यूजर की सुविधा के हिसाब से समाधान या सॉल्यूशन प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया है। कंपनी ने कहा कि अवेयर ईक्यू सेटिंग्स के कॉम्बिनेशन में ओपन ईयर एडेप्टर शरीर के ईद-गिर्द होने वाले शोर को कम करने में मदद करते हैं और कुछ बाहरी ध्वनियों को भी बेहतर स्थिति के अनुसार प्रवेश करने की अनुमति देते हैं, ताकि यूजर संगीत आदि सुनते हुए भी बाहरी परिस्थति के प्रति जागरूक रह सके। इस मोड में, धावक कम ध्यान भटकाने वाली आवाजें सुनते हैं जैसे कि उनके अपने दिल की धड़कन या कदमों की आवाज और उनके आस-पास की आवाज। सेनहाइजर स्मार्ट कंट्रोल ऐप के फोकस और अवेयर एद सेटिंग्स के अलावा, एथलीट साउंड चेक फीचर के माध्यम से अपने सुनने के अनुभव के लिए पूरी तरह से कस्टमाइज (यूजर के अनुकूल) प्री-सेट बना सकते हैं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...