back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अफगानिस्तान के बदख्शां में अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए कसी कमर

फैजाबाद (अफगानिस्तान), 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उत्तरी बदख्शां प्रांत में अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए कमर कस ली है, जिसकी शुरुआत बुधवार को वाहनों की खिड़कियों से काली फिल्मों को हटाने के साथ हुई है। प्रांतीय अधिकारी माजुल्लाह अहमदी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अहमदी ने कहा, शहर में मादक पदार्थों की तस्करी, अपहरण और अन्य अपराधों जैसी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आज सुबह प्रांतीय राजधानी फैजाबाद शहर में वाहनों की खिड़कियों से काली फिल्में हटाना शुरू कर दिया है। अहमदी ने कहा कि कानून सभी पर समान रूप से लागू होगा। बदख्शां ड्रग्स उत्पादन के लिए बदनाम रहा है और यह अफीम की खेती करने अवैध ड्रग्स के उत्पादन के लिए जाना जाता है। अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने पूरे देश में इस खतरे को खत्म करने की ठानी है। हालांकि आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अफगानिस्तान की कार्यवाहक तालिबान सरकार केवल दिखावा करने के लिए ही ड्रग्स तस्करी रोकने की बात कह रही है या इस दिशा में जमीनी स्तर पर भी इस दिशा में कुछ काम होगा। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵