back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में बिना जातिगत जनगणना कोई जनगणना नहीं होने देंगें : तेजस्वी

पटना, 4 मई (आईएएनएस)। बिहार में जाति आधारित जनगणना को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जाति आधारित जनगणना को लेकर भाजपा को फिर से घेरा है। उन्होंने कहा कि बिना जाति आधारित जनगणना के बिहार में कोई जनगणना नहीं होने देंगे। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने जाति आधारित जनगणना को लेकर भाजपा को घेरते हुए ट्वीट कर लिखा कि भाजपा घोर सामाजिक न्याय विरोधी पार्टी है। बिहार विधानसभा से जातिगत जनगणना कराने का हमारा प्रस्ताव दो बार सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। लेकिन भाजपा और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लिखित में जातिगत जनगणना कराने से मना कर दिया है। उन्होंने आगे लिखा कि बिना इसके बिहार में कोई जनगणना नहीं होने देंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के राजनीतिक दल का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिला था। जदयू भी जाति आधारित जनगणना की पक्षधर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राज्य में जातिगत आधारित जनगणना कराने की बात कह चुके है। उन्होंने कहा था कि इसके लिए सर्वदलीय बैठक के बाद इस दिशा में कदम आगे बढ़ा जाएगा। –आईएएनएस एमएनपी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵