back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों पर नीतीश बोले, इसमें हमलोग क्या कर सकते हैं, यह देश की बात

पटना, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इसमें हमलोग क्या कर सकते हैं। यह तो पूरे देश की बात है। यह केवल यहां की बात नहीं है। पटना में जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों द्वारा पेट्रोल, डीजल में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि तथा महंगाई को लेकर पूछ गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा, यह केवल यहां की बात नहीं है पूरे देश की बात है। यहां के बारे में कोई बात हो तब न। जो भी पर्व त्योहार है तो वह तो लोग मनाते ही हैं। एक अलग विषय है। सीमित जगह पर कोई बात होती तो बात थी, लेकिन यह तो पूरे देश की बात है। नीतीश ने आगे कहा, रोज अखबार में खबर आती है। कभी रुकता है, फिर बढ़ता है। अलग-अलग जगह की अलग-अलग कीमत है। यह कोई नई बात नहीं है। यह तो पहले से ही हो रही है। कहां कितनी कीमत होती राज्य के चलते नहीं है। यह कोई नई चीज नहीं है। इधर, उपचुनाव को लेकर मंगलवार को मतगणना के संबंध में पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा कि जनता मालिक है। उनको फैसला लेना है। जो भी परिणाम होगा, जनता मालिक है। यह काम चुनाव आयोग का है। विपक्षी नेताओं द्वारा लगातार निशाना साधे जाने पर उन्होंने कहा कि हम पर अनाप शनाप बोलने से पब्लिसिटी मिलती है, इसलिए बोलते रहता है, उस पर हम ध्यान नहीं देते। इसका कोई मतलब नहीं निकलता। हम पर अनाप शनाप बोलने पर पब्लिसिटी मिलती है। उल्लेखनीय है कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में मंगलवार को वोटों की गिनती होनी है। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵