back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोझीकोड के चमगादड़ों के नमूनों में मिला निपाह एंटीबॉडी

तिरुवनंतपुरम, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि कोझीकोड ने चमगादड़ों के नमूने एकत्रित किए थे, जिसमें में निपाह एंटीबॉडी पाया गया है। कोझीकोड इस महीने की शुरूआत में निपाह से एक 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई थी। जॉर्ज ने कहा कि जिन चमगादड़ों के नमूनों में एंटीबॉडीज पाई गई है वे उसी क्षेत्र के है, जहां लड़का रहता था। जॉर्ज ने बताया कि चमगादड़ की दो अलग-अलग किस्मों में एंटीबॉडी पाए गए हैं। नमूनों का परीक्षण नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे में किया गया था। आईसीएमआर इस पर और अध्ययन कर रहा है और वे हमें इसकी और अधिक जानकारी देंगे। एनआईवी टीम ने क्षेत्र से कई नमूने एकत्र किए थे और आने वाले दिनों में और रिपोर्ट आने की उम्मीद है। कोझीकोड के कुछ अस्पतालों में कुछ हफ्तों के इलाज के बाद 5 सितंबर को 12 वर्षीय लड़के की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद परीक्षणों से साबित हुआ था कि लड़का निपाह वायरस से पीड़ित था। लड़के को वायरस कैसे हुआ, इस पर अभी और अध्ययन किए जा रहे हैं। निपाह की सूचना मिलते ही केंद्र और राज्य की विभिन्न टीमें कोझिकोड पहुंचीं थी और कई नमूने भी एकत्र किए गए थे। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵