back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केन्‍द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान पर AAP का हमला, अनुराग ढांडा बोले- बीजेपी देश से माफी मांगे

अनुराग ढांडा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा वे तुरंत अपने बयान पर माफी मांगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर जो बातें कहीं हैं, वे असहनीय और शर्मनाक हैं। 

अनुराग ढांडा ने कहा कि यह बयान सिर्फ एक व्यक्ति की राय नहीं, बल्कि बीजेपी की दलित विरोधी मानसिकता और नफरत की जड़ को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को छोटा दिखाने की कोशिश दलित समाज का सीधा अपमान है।

AAP नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी का इतिहास दलित समाज और अंबेडकर के अपमान से भरा पड़ा है, चाहे संसद में अंबेडकर को “ट्रेंड” बताने का मामला हो या संविधान बदलने की बात। उन्होंने कहा कि अब मनोहर लाल खट्टर ने बाबा साहब की भूमिका पर सवाल उठाकर वही “गंदी सोच” दोहरा दी है।

खट्टर ने बीजेपी की घृणित विचारधारा उजागर की – अनुराग ढांडा

आप नेता अनुराग ढांडा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्टर की सोच “घटिया और नफरत से भरी” है। हरियाणा में मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने दलित समाज को कमजोर करने और उनके अधिकारों को खत्म करने की हर कोशिश की थी। ढांडा ने कहा कि अब खट्टर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी करके अपनी “छोटी मानसिकता” और बीजेपी की घृणित विचारधारा को उजागर कर दिया है।

उन्होंने मांग की कि मनोहर लाल खट्टर अपने बयान पर तुरंत माफी मांगें। ढांडा ने कहा कि अगर बीजेपी इस बयान से सहमत है, तो यह साबित करेगा कि पार्टी खुलकर बाबा साहब अंबेडकर और दलित समाज के खिलाफ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को कोई छोटा नहीं कर सकता, वे संविधान निर्माता थे, हैं और रहेंगे। मनोहर लाल खट्टर जैसे नेता केवल अपनी सोच को छोटा दिखने का काम रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵