back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर के निधन पर भारत सरकार ने देश में 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। शोक के दौरान 2 दिनों तक देश का राष्ट्रीय ध्वज उनके सम्मान में आधा झुका रहेगा । राष्ट्रीय शोक के दौरान किसी सरकारी या औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाता है। लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे से लिपटाया जाएगा और सशस्त्र सेना के जवान अंतिम संस्कार में उन्हें सलामी देंगे। लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा। रविवार सुबह स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया। वे पिछले एक महीने से इस अस्पताल में भर्ती थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह , जेपी नड्डा समेत केंद्र सरकार के मंत्रियों, भाजपा के दिग्गज नेताओं और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। –आईएएनएस एसटीपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵