back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा स्थापना दिवस पर बुधवार को विदेशी राजदूतों से संवाद करेंगे नड्डा

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा प्रमुख जे. पी. नड्डा पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को बिम्सटेक देशों और यूरोप के विदेशी राजदूतों के साथ संवाद करेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की ओर से पार्टी मुख्यालय की यात्रा के कुछ दिनों बाद ही यह संवाद होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के प्रमुख विजय चौथाईवाले ने कहा कि 6 अप्रैल को विदेशी दर्शकों के लिए एक नई पहल भाजपा को जानिए शुरू की जाएगी। चौथाईवाले ने कहा, बुधवार को, भाजपा प्रमुख नड्डा 13 मिशनों के प्रमुखों के साथ बातचीत करेंगे। बातचीत में पार्टी को जानने और भाजपा के बारे में विदेशी राजदूतों को जानकारी देने के लिए सब कुछ होगा। विदेश नीति का कोई भी तत्व बातचीत का हिस्सा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राजदूत विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के बारे में अधिक जानने के लिए भाजपा प्रमुख नड्डा से बातचीत करेंगे। फ्रांस, यूरोपीय संघ (ईयू) के प्रतिनिधिमंडल के साथ ही पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, इटली, हंगरी, वियतनाम, नॉर्वे और बांग्लादेश और सिंगापुर के उच्चायुक्त भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, जिसका आयोजना शाम चार बजे होगा। भाजपा ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ अपना 42वां स्थापना दिवस मनाने की विस्तृत योजना बनाई है। भाजपा सामाजिक न्याय पखवाड़ा भी मनाएगी। एक संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम का विवरण साझा करते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, भाजपा प्रमुख नड्डा सुबह पार्टी का झंडा फहराएंगे। सुबह 10 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल तरीके से संबोधित करेंगे। भाजपा प्रमुख नड्डा राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले जुलूस में शामिल होंगे। अगले 15 दिनों तक हर दिन सरकार के एक प्रमुख कार्यक्रम को समर्पित रहेगा। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...