back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monsoon: मॉनसून के मौसम में रहना हैं फिट, तो रखें इन बातों का ख्याल

मॉनसून के मौसम में महत्वपूर्ण हैं कि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही न करें और सावधान रहें। बरसात के मौसम में बाहर का खाना खाने से संक्रमण सबसे ज्यादा फैलता हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली, मुंबई समेत कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी हैं। जहां बारिश का मौसम गर्मी से कुछ राहत देता हैं, वहीं अपने साथ डेंगू और मलेरिया जैसी कई बीमारियाँ भी लेकर आता हैं। इस मौसम में महत्वपूर्ण हैं कि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही न करें और सावधान रहें।

मानसून जितना सुहावना होता हैं, संक्रामक रोग फैलने का खतरा उतना ही अधिक होता हैं। बरसात के मौसम में बाहर का खाना खाने से संक्रमण सबसे ज्यादा फैलता है। इस मौसम में खाने-पीने में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

Monsoon Untitled_design__4_.png

मॉनसून में अपनाएं ये टिप्स

विशेषज्ञ इस मौसम में पानी उबालकर पीने की सलाह देते हैं। इससे पानी में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणु मर जाते हैं। इसके अलावा सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर से हानिकारक वायरस बाहर निकल जाते हैं।

Monsoon Untitled_design__3_.png

कम नमक खाएं

बारिश के मौसम में हमें अपने भोजन में कम नमक या स्वादानुसार ही शामिल करना चाहिए।  नमक शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ाता हैं, जिससे भविष्य में हाई ब्लड प्रेशर भी हो सकता हैं।

सीजनल फलों का सेवन
साल के इस मौसम में केवल सीजनल फलों का ही सेवन करना चाहिए। बरसात के मौसम में पपीता, बेर, सेब, अनार, आड़ू, नाशपाती जैसे फलों का सेवन किया जा सकता हैं। इन फलों को खाने से शरीर संक्रमण, एलर्जी और सामान्य बीमारियों से बचा रहता हैं।

Monsoon Untitled_design__2_.png

पर्याप्त नींद लें

मानसून के मौसम में आपको इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाला फूड खाना चाहिए। इसमें कद्दू, ड्राय फ्रूट्स, वेजिटेबल सूप, चुकंदर और टोफु जैसी चीजें खानी चाहिए। इसके अलावा आपको हर दिन 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।

कच्चा खाने से परहेज

मानसून के दौरान कच्चा खाना खाने से बचना चाहिए। इस समय मेटाबॉलिज्म बहुत धीरे काम करता हैं। इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती हैं। बरसात के दिनों में बाहर फलों का जूस और सलाद खाने से बचें।

Monsoon Untitled_design__1_.png

स्ट्रीट फूड से बचें

अगर आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित हैं तो बाहर का खाना खाने से बचें। स्ट्रीट फूड तैयार करते समय स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता हैं। ऐसे में कई बार तला-भुना खाना खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल के महीने में कभी गर्मी कभी ठंड कभी बरसात सब...
spot_img

Latest Stories

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵