back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Update: हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी; IMD ने लोगों को किया सावधान, इन चीजों का रखें ध्यान

Imd Alert: आईएमडी ने लू से बचना की सलाह दिया है। वहीं कुछ बातों को ख्याल रखकर लू से बच सकते हैं। इस दौरान दिन से समय निकलना अवाइड करना चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| भारतीय मौसम विभाग द्वारा मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। अगले दो दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है।। मौसम विभाग के मुताबिक 8 अप्रैल को तेलंगाना में भी लू के हालात बन सकते हैं। अनुमान है कि आज तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में लू चलेगी और अगले कुछ दिनों में नौ राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक 12 अप्रैल तक केरल में और आज आंध्र प्रदेश में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

क्या होता है हीट वेव?

हीटवेव हवा तापमान की ऐसी स्थिति जो शरीर के संपर्क में आने पर खतरनाक होती है। इसे वास्तविक तापमान या सामान्य तापमान भी इलाके के तापमान पर निर्भर करता है। हालांकि हर जगह अलग-अलग स्थिति होती है।

काफी दिनों से बढ़ रहा तापमान

भारतीय उपमहाद्वीप में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। कुछ क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। जबकि, अन्य इलाकों में सूखे जैसे स्थिति और असफल मानसून की वजह से तापमान बढ़ रहा है। वहीं, पानी की गंभीर समस्या देखने को मिल रही है।

कब बनती है हीट वेव की स्थिति?

लू की स्थिति तब बनती है तो जब किसी स्टेशन का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों को लेकर कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच जाता है।

हीट वेव से बचने के तरीके

मौसम विभाग ने लोगों को हीट वेव से बचने की सलाह दी है। गर्मी के संपर्क में आने से बचने, हल्के, हल्के रंग, ढीले और सूती कपड़े पहनने, सिर ढकने, कपड़े, टोपी या छाते का इस्तेमाल करने की सलाह मिली है।

खूब पानी पीएं

हीट वेव से बचना है तो आप घर से खूब पीकर निकलें। डीहाइड्रेशन से बचने के कई उपाय होती है। अगर आप कुछ चीजों का अधिक सेवन करते हैं तो डीहाइड्रेशन से बच सकते हैं। इसमें आप ओआरएस, नारियल पानी, नींबू पानी, बटर मिल्क को शामिल कर सकते हैं।

गर्मी के समय पहने आरामदायक कपड़े

गर्मी के मौसम में बेहद डार्क कलर के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। वहीं आप लाइट कलर के कपड़े पहन सकते हैं। व्हाइट शर्ट, काॅटन या फिर लाइट वेट वाले कपड़े ही गर्मियों के लिए बेस्ट होते हैं।

हमेशा खुद को लू से बचाएं

लू से बचना है तो खुद को सुरक्षित रखना भी जरूरी है। ऐसे में आप कैप, छाता या फिर सनग्लास पहनकर स्किन को बचा सकते हैं। इसके साथ ही आप सूरज की किरणों से आसानी के साथ बचे रहेंगे।

इन लोगों का रखें खास ख्याल

आप इस मौसम बूढ़े, बच्चों और अधिक वजन वाले लोगों का खास ध्यान रखें। क्योंकि लू से इनको अधिक नुकसान हो सकता है ।

ये चीजें करने से बचें

-दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में नहीं घूमना चाहिए।

-किसी भी तरह की ज़ोरदार गतिविधियों को करने से बचने की जरूरत है।

-गर्मियों में पीक आवर्स के दौरान भी खाना बनाने से नुकसान हो सकता है।

– नमकीन, मसालेदार और उच्च प्रोटीन वाले भोजन का सेवन करने से नुकसान हो सकता है।

– अपने पालतू जानवरों और बच्चों को पार्क किए गए वाहनों में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, उमस ने बढ़ाई परेशानी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मानसून जैसे थम सा गया है और गर्मी ने दोबारा से दस्तक दे दी है।...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...