Health Tips
Health Tips Pixabay

महिलाएं अपनी सेहत का रखें खास ध्यान, इन बातों को फाॅलो कर सेहत रहेगी फिट

महिलाएं कुछ चीजों को फाॅलो कर सेहत का ध्यान रख सकती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | रोजमर्रा की आपाधापी भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। अक्सर महिलाओं परिवार के हर सदस्य का खुद ही ख्याल रखती हैं। लेकिन इसकी वजह से सेहत को नजरअंदाज करती हैं। जिसकी वजह से महिलाओं को कई तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

महिलाएं सेहत का ऐसे रखें ख्याल

बढ़ती उम्र होने से महिलाओं का हड्डी पर असर होता है। मां बनने के साथ ही कैल्शियम और विटामिन डी की कमी हो जाती है। 40 की उम्र होने के बाद सेहत का ध्यान रखना जरुरी है।

डेंटल सेहत- महिलाएं अपने चेहरे के अलावा होंठों का ध्यान रख सकती हैं। लेकिन मसूढ़ो का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। पायरिया, मुंह से गंदगी आना या दर्द से बचना है तो रोकना को सोने के पहले ब्रश करना जरुरी है।

गैस्ट्रिक सेहत- पेट की तकलीफ जैसे कब्ज, एसिडिटी, गैस सब कुछ ज्यादा चटपटा खाने से होती है। अकसर फास्ट रखना, कहीं न कही इसका असर मेटाबाॅलिज्म पर होने लगता है। इसलिए आपको मसाले खाने से परहेज करना चाहिए।

हार्मोनल हेल्थ- महिलाओं में पीरियड होने के अलावा हार्मोन्स में उतार चढ़ाव होता है। अंसतुलित इनफर्टिलिटी या पीसीओस की वजह बनती है। कोई भी सेहत से संबंधित समस्या हो तो डाॅक्टर से मिलना जरुरी है।

महिलाओं की कुछ आदतों से होता है नुकसान

बचा-खुचा खाने परहेज करें।

पूरी नींद न होना।

यूरिन को रोकना।

महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

वर्कआउट- घर और बाहर के दौरान महिलाओं को सेहत का ध्यान नहीं होता है। इसलिए सुबह उठकर वर्कआउट करना चाहिए। योगा, वॉकिंग, जॉगिंग करने से लाभ मिलता है।

प्रोटीन डाइट लें- डाइट में हमेशा प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाना चाहिए। खाने एक कटोरी दाल रोज खाने की आदत होनी चाहिए और इसके साथ सब्जियां, जिनमें खूब फाइबर की मात्रा रहती है।

फल और सब्जियां खाएं- सीजन के हिसाब से फल और सब्जियों को न भूलें और डाइट में हमेशा शामिल करें। जब भी टाइम मिलें एक फल खाते रहना चाहिए।

फिश और अंडे खाएं- अगर आप नॉनवेज खाती हैं तो खाने में फिश और अंडे भी शामिल करें। और आप नॉनवेज नहीं खा रही हैं तो खाने में पनीर, सोयाबीन जैसी चीजों को शामिल कर सकती हैं।

दूध पिएं- कुछ महिलाओं में दूध पीने की आदत नहीं होती। जबकि बढ़ती उम्र में हड्डियों पर सबसे प्रभाव रहता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in