back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैसे बनी अमित शाह और मोदी की जोड़ी, अहमदाबाद की पहली मुलाकात से शुरू हुई राजनीति की सबसे मजबूत दोस्ती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्ते, राजनीति की शुरुआत और उन दिनों की यादें बताने जा रहे है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्ते, राजनीति की शुरुआत और उन दिनों की यादें साझा कीं जब दोनों ने एक साथ राष्ट्रीय राजनीति का सफर शुरू किया था।

80 के दशक की वो अहमदाबाद वाली मुलाकात

अमित शाह ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी और नरेंद्र मोदी की पहली मुलाकात 1980 के दशक की शुरुआत में अहमदाबाद में हुई थी। उस समय नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यक्रम में युवाओं से बातचीत करने आए थे। अमित शाह ने बताया उस वक्त अहमदाबाद में संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का युवाओं से संवाद का कार्यक्रम था। उसकी तैयारी के लिए नरेंद्र मोदी वहां आए थे, जहां मैं रहता था। कार्यक्रम छोटा था, लेकिन मोदी जी ने जिस जोश और स्पष्टता के साथ अपने विचार रखे, उन्होंने सबका मन जीत लिया। शाह ने कहा कि यही वह मुलाकात थी जिसने दोनों के बीच विश्वास और साझा सोच की नींव रखी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सोच और काम के प्रति समर्पण ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। मोदी जी में देश के लिए कुछ बड़ा करने की आग थी। उनकी बातें केवल राजनीति तक सीमित नहीं थीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में थीं।

राजनीति की राह में साथ-साथ

उस दौर से लेकर आज तक दोनों नेता न सिर्फ राजनीति में एक-दूसरे के साथी रहे हैं, बल्कि देश की कई बड़ी रणनीतियों के मुख्य शिल्पकार भी बने। गुजरात की राजनीति से लेकर राष्ट्रीय मंच तक, मोदी और शाह की जोड़ी ने भाजपा को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया। अमित शाह ने बताया कि उनकी और प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राष्ट्रहित की साझा सोच पर आधारित है। उन्होंने कहा, “हम दोनों का लक्ष्य हमेशा एक रहा भारत को मजबूत बनाना। हमने कभी पद या शक्ति की राजनीति नहीं की, बल्कि जनसेवा और संगठन की मजबूती पर ध्यान दिया। अमित शाह और नरेंद्र मोदी की यह जोड़ी भारतीय राजनीति में आज सबसे प्रभावशाली और रणनीतिक साझेदारी मानी जाती है। 1980 के दशक की अहमदाबाद की वह पहली मुलाकात आज देश के इतिहास में एक ऐसी शुरुआत के रूप में याद की जाती है, जिसने भारतीय राजनीति की दिशा ही बदल दी।

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵