back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैट्रिक पास टेक्नीशियन ने मात्र 1200 रुपये में बनाया अनूठा डिवाइस, चक्रधरपुर रेलवे जंक्शन की बिजली खपत हुई आधी

रांची, 10 मई (आईएएनएस)। रेलवे के एक टेक्नीशियन ने मात्र 12 सौ रुपये के खर्च में झारखंड के चक्रधरपुर रेलवे जंक्शन पर बिजली की खपत और खर्च में लगभग पचास फीसदी बचत का उपाय ढूंढ़ निकाला है। यह तकनीक रेलवे के आला अफसरों को पसंद आयी है और अब यही सिस्टम चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन के टाटानगर और उड़ीसा के राउरकेला जंक्शन पर लागू करने की तैयारी चल रही है। यह तकनीक इलेक्ट्रॉनिक स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट सेंसर पर आधारित है। इसे बनाने वाले मोना बरुआ चक्रधरपुर में तृतीय श्रेणी के टेक्नीशियन के रूप मे काम करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट सेंसर का काम यह होता है कि जब रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेनें नहीं होती हैं, तब यह 70 फीसदी लाइट और पंखों को स्वत: ऑफ कर देता है। इसी तरह जरूरत के वक्त, यानी ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर आनेवाली होती है, उसके सिग्नल की लाइट सेंसर पर पड़ती है और इससे प्लेटफॉर्म की सभी लाइटें एक साथ जल उठती हैं। इस स्वचालित सिस्टम का इस्तेमाल यहां पिछले दो महीने से किया जा रहा है। बताया जाता है कि ऐसे इलेक्ट्रॉनिक स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट सेंसर के निर्माण पर डेढ़ से दो लाख तक का खर्च आता है, लेकिन यही सिस्टम रेलवे के तृतीय श्रेणी कर्मी ने 1200 रुपये के खर्च में विकसित कर दिया है। इस सेंसर को विकसित करने वाले मोना बरुआ मैट्रिक पास हैं और पिछले 23 वर्षों से रेलवे में सेवारत हैं। रेलवे ने उनकी इस तकनीक को न सिर्फ सराहा है, बल्कि उन्हें इसके लिए पुरस्कृत भी किया है। चक्रधरपुर रेल डिवीजन के डीआरएम वीके साहू का कहना है कि इन दो महीनों पर प्लेटफॉर्म पर बिजली की खपत में लगभग पचास फीसदी की कमी आयी है। बिजली की यह बचत 70 फीसदी तक लायी जायेगी। जल्द ही यही तकनीक दूसरे बड़े प्लेटफॉर्म पर भी लगायी जायेगी। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵