back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नए संसद भवन के निर्माण को लेकर लोक सभा अध्यक्ष का निर्देश, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण अनुकूल मानकों का हो अनुपालन

नई दिल्ली , 1 नवंबर ( आईएएनएस )। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नए संसद भवन के निर्माण के संबंध में प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण अनुकूल मानकों के अनुपालन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। ओम बिरला ने संसद भवन में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए आवश्यक उपकरण लगाने के भी निर्देश दिए। संसद भवन में चल रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सोमवार को संसद भवन में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण करने के दौरान लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र के मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए इसे साफ-सुथरा बनाए रखने के सभी संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि संसद भवन परिसर हमेशा स्वच्छ रहे। उन्होने कोविड के खतरे को कम करने के मानदंडों के पालन में कोई ढिलाई नहीं बरतने का भी निर्देश दिया। संसद भवन परिसर में चल रहे वृक्षारोपण अभियान का निरीक्षण करने के दौरान लोक सभा अध्यक्ष ने सीपीडब्ल्यूडी को पौधों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लोक सभा अध्यक्ष ने संसद भवन में आईटीडीसी द्वारा संचालित खानपान सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित एजेंसियों को स्वच्छ, स्वास्थ्यकर और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करने के लिए कहा । इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए कि खानपान के लिए उपयोग किए जाने वाले क्षेत्रों की नियमित साफ-सफाई और फ्यूमिगेशन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। आपको बता दें कि संसद भवन परिसर में 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को संसद भवन, संसदीय ज्ञानपीठ, संसद संग्रहालय के समिति कक्षों, कार्यालयों और अन्य स्थानों के साथ ही संसद भवन परिसर में मीडिया के लिए उपलब्ध सुविधाओं और अन्य क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। –आईएएनएस एसटीपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली कैबिनेट का बड़ा ऐलान- प्रदूषण पर दिखेगी सख्ती, 800 फैक्ट्रियां बंद और DTC बसों को बढ़ावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली कैबिनेट की अहम बैठक में कई बड़े...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...