back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा में मंगलवार को महंगाई और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी दलों ने नारेबाजी की, जिसके बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। इससे पहले दिन में इसी मुद्दे पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे के लिए स्थगित कर दी गई थी। मंगलवार सुबह सत्र शुरू होने के बाद से विपक्ष ने नारेबाजी की और हाल ही में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर चर्चा की मांग की। विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अध्यक्ष से चर्चा करवाने के लिए कहा। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने एक ट्वीट में कहा, हम विपक्षी दलों कांग्रेस, डीएमके, एनसीपी, सीपीएम, सीपीआई, आईयूएमएल, टीएमसी, वीसीके, एमडीएमके, एनसी ने लोकसभा में ईंधन मूल्य वृद्धि पर चर्चा की मांग की और जब इसे स्वीकार नहीं किया गया तो हम वेल में जाने के लिए मजबूर हो गए और सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। –आईएएनएस आरएचए/

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...