back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शरद पवार के आवास पर रात्रिभोज में महाराष्ट्र के चारों दल के नेता हुए शामिल

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के आवास पर मंगलवार रात महाराष्ट्र से जुड़े तमाम पार्टियों के नेता रात्रिभोज में पहुंचे। महाराष्ट्र के विधायकों के लिए मंगलवार को दिल्ली में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर भोज का आयोजन किया गया है। इस मौके पर महाविकास अघाड़ी समेत कई बीजेपी विधायक मौजूद रहे। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कार्रवाई के बाद संजय राउत पवार भी मौजूद रहे, जोकि लगातार केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी पर हमलावर हैं। वहीं दूसरी और शरद पवार के आवास पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। इस रात्रिभोज में महाराष्ट्र का सत्ताधारी दल और विपक्ष एक साथ आता नजर आया। इससे एक बार फिर देखने को मिला कि महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति मजबूत है। शरद पवार के इस भोज में एनसीपी, शिवसेना, कांग्रेस और भाजपा के विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था। इस हिसाब से भोज में चारों पार्टियों के विधायक और कुछ चुनिंदा सांसद शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सांसद संजय राउत, सुप्रिया सुले, सुनील तटकरे, डॉ. फौजिया खान, विनायक राउत, श्रीनिवास पाटिल, डॉ. अमोल कोल्हे, श्रीकांत शिंदे, ओमराजे निंबालकर आदि। विधान सभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल, विधान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. नीलम गोरहे, कृषि मंत्री दादाजी भूसे, रोहित पवार, अदिति तटकरे, सुनील शेल्के, जीशान सिद्धिकी, अनिकेत तटकरे, डॉ. प्रज्ञा सातव और भाजपा विधायक भी मौजूद रहे। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵