back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखीमपुर खीरी हिंसा : कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे किसान

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसक झड़प के बाद देर रात मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने एक पंचायत बुलाई, जिसमें फैसला लिया गया कि सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस हिंसा में कथित तौर पर आठ लोगों की मौत हो गई है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। इस घटना के बाद से राज्य में तनाव का माहौल है। किसान नेताओं से लेकर राजनीतिक नेताओं तक हर कोई लखीमपुरी खीरी पहुंचने की कोशिश कर रहा है। नरेश टिकैत ने किसानों को संबोधित किया और घटना पर नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार, यह निर्णय लिया गया है कि किसान हिंसा के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे। दिल्ली बॉर्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने गाजीपुर में आवाजाही स्थल का भी जायजा लिया। किसान लखीमपुर खीरी स्थित बेनीपुर गांव में एक हेलीपैड पर धरना दे रहे थे, जहां उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का हेलीकॉप्टर उतरना था। जिसके बाद तय हुआ कि उपमुख्यमंत्री सड़क मार्ग से लखीमपुरी खीरी पहुंचेंगे। कथित तौर पर यह घटना तब हुई जब किसानों ने उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के काफिले को काला झंडा दिखाया। हालांकि जिले में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

ये सिर्फ आंकड़े नहीं, उजड़े हुए 767 परिवार हैं! बोले-राहुल गांधी: दोगुनी आमदनी का वादा था, जिंदगी आधी हो गई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵