back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुशवाहा ने कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा को बताया देशद्रोही, कहा- उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया

पटना, 12 फरवरी (आईएएनएस)। जनता दल (यूनाइटेड) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और राष्ट्रीय ध्वज पर उनकी टिप्पणी को लेकर उन्हें देशद्रोही करार दिया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने शिवमोगा में एक बयान में कहा था कि राज्य में हिजाब का जवाब देते हुए भगवा झंडा देश में 100, 200 या 500 साल बाद राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है। कुशवाहा ने ट्विटर पर कहा, भाजपा के एक नेता ने सम्राट अशोक का अपमान किया। अब दूसरा हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहा है। हमारा देश उन्हें कैसे बर्दाश्त कर सकता है? उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री बीएस बोम्मई से ईश्वरप्पा जैसे देशद्रोहियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं। हिजाब विवाद तब शुरू हुआ जब मुस्लिम लड़कियों ने स्कूलों में हिजाब पहनने पर जोर दिया। अन्य समुदायों के छात्रों, (जिनमें से अधिकांश हिंदू थे) ने इस पर आपत्ति जताते हुए भगवा रंग का शॉल और उस स्थान पर भगवा रंग का झंडा बांध दिया, जहां गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता था। उस घटना के बाद, ईश्वरप्पा ने एक बयान दिया था कि भगवा रंग का झंडा अगले 100, 200 या 500 वर्षों में तिरंगे की जगह ले सकता है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵