back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गायों की मौत पर कमल नाथ ने शिवराज सरकार को घेरा

भोपाल, 3 मार्च (आईएएनएस)। इंदौर के पेडमी क्षेत्र में गौशाला के करीब गायों की मौत का मामला सामने आने पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि वर्तमान की राज्य सरकार सिर्फ गौ रक्षा के बड़े-बड़े दावे ही करती है। ज्ञात हेा कि इंदौर के खुडैल के पेडमी में संचालित गौशाला के करीब कई गायों के शव मिले थे। इस मामले के तूल पकड़ने पर गौशाला के सुपरवाइजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। गायों की राज्य में हो रही मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने हमला बोलते हुए कहा, मध्यप्रदेश के भोपाल के बैरसिया में सैकड़ों गौ माताओं की मौत के बाद सरकार ने गौशालाओं की समीक्षा, गौमाता के भरण पोषण के इंतजाम के बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन उसके बाद भी प्रदेश में गौ माताओं की मौतें निरंतर जारी हैं। कमल नाथ ने अपनी सरकार के दौरान गौ रक्षा के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा, हमने एक हजार गौशालाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया था ,गौ माता के चारे की राशि को बढ़ाया था लेकिन जब से प्रदेश में वापस से शिवराज सरकार आई है ,भूख -प्यास से दम तोड़ती व उचित देखभाल के अभाव में गौ माताओं की मौतों की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। कमल नाथ ने सवाल उठाया है कि यह कैसी धर्म प्रेमी सरकार जो गौ माताओं को सुरक्षा देने में नाकारा साबित हुई है। शिवराज सरकार को प्रदेश में गौ माता के संरक्षण व संवर्धन के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाना चाहिए व ऐसी घटनाओं के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵