back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस थीम्स पर सजाएं गणपति पंडाल, त्योहार की रौनक हो जाएगी दोगुनी

गणेश चतुर्थी की धूम अभी से ही बाजारों में देखने को मिल रही है। शहर में बड़े-बड़े पंडाल अलग -अलग थीम्स के साथ लगने शुरू हो गए हैं। आइए आपको ऐसे ही कुछ थीम्स के बारे में बताते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 6 सितम्बर से शुरू होने वाले गणपति महोत्सव को लेकर लोग अभी से ही उत्सुक नज़र आ रहे हैं। शहर में पंडाल लगने शुरू हो गए हैं, इसके अलावा कलरफुल लाइट्स भी लगायी जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी पंडाल के लिए स्पेशल थीम बनाई गयी है। जिससे पंडाल की सुंदरता में चार चांद लग जायेंगे।

तो अगर आप भी गणेश जी का पंडाल बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आइये हम आपको बताते हैं कुछ ट्रेंडिंग थीम्स के बारे में।

मोदक वाली थीम

गणेश चतुर्थी में पूरे 10 दिनों तक भगवान गणेश को मोदक का प्रसाद चढ़ाया जाता है। तो आप मोदक वाली थीम पर भी अपना गणेश पंडाल सजा सकते हैं। इसके लिए आप चार्ट पेपर से कटिंग करके मोदक की आकृति का चित्र काट लें और भगवान गणेश की मूर्ति के चारों तरफ सजा सकते हैं। वहीं इसके अलावा आप असली मोदक को घर में बनाकर इससे भी भगवान गणेश के पंडाल का डेकोरेशन कर सकते हैं।

बर्थ डे पार्टी थीम

गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। ऐसे में ये थीम काफी यूनिक रहेगा। इस थीम की डेकोरेशन करने के लिए आप कलरफुल बैलून, हैप्पी बर्थ डे का टैग और सुंदर सजावटी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इको फ्रेंडली थीम

इको फ्रेंडली थीम के अनुसार आपको पंडाल की सजावट में ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना होगा जो हमारे पर्यावरण के लिए नुकसानदायक न हो। ऐसे में इको फ्रेंडली चीजें जैसे फूल,पत्ती से आप अपना पंडाल सजाएं। 

राम मंदिर थीम

अयोध्या में मौजूद राम मंदिर काफी सुन्दर और प्रभावी है। मंदिर की मूर्ति से लेकर बनावट तक सभी त्रेतायुग की याद दिलाता है। मंदिर को ध्यान में रखकर आप अपने पंडाल की सजावट कर सकते हैं। खासकर अगर आप पंडाल के प्रवेश द्वार की बात करें तो मंदिर के द्वार के तरह इसे भी भव्य बनाना चाहिए। 

वहीं अब 6 सितम्बर से सभी भक्त भगवान गणेश को घर और पंडाल में स्थापित करेंगे और उनकी विधि विधान से पूरे 10 दिनों तक पूजा अर्चना की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Ganesh Chaturthi 2025: भक्ति, आस्था और कला का संगम, जानिए कहां-कहां सजते हैं देश के सबसे चर्चित गणपति पंडाल

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। पूरे देश में 27 अगस्त को गणपति बप्‍पा के स्‍थापना पर गणेश उत्‍सव मनाया गया। यह त्योहार हिंदू का...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵