back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान को लेकर जेपी नड्डा ने की मैराथन बैठक- गुटबाजी दूर कर मिलकर लड़ने की दी नसीहत

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान में भाजपा को एकजुट करने के मिशन में लगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया सहित प्रदेश से जुड़े तमाम बड़े नेताओं के साथ बैठक कर सभी नेताओं को गुटबाजी से दूर रहकर मिलकर कांग्रेस के खिलाफ लड़ने की नसीहत दी। जेपी नड्डा के आवास पर लगभग पौने पांच घंटे तक चली बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, राजस्थान से लोक सभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश संगठन महासचिव चंद्रशेखर और राजस्थान विधानसभा में नेता विपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित पार्टी के कई अन्य दिग्गज नेता भी शामिल हुए। बैठक के दौरान पार्टी के सभी नेताओं ने एक साथ लंच भी किया। बताया जा रहा है कि बैठक में बीएल संतोष के हाल ही में किए गए राजस्थान दौरे के दौरान मिले फीडबैक, करौली में हुई हिंसा, राज्य में लगातार खराब होती जा रही कानून व्यवस्था की स्थिति और राज्य के राजनीतिक हालात के साथ-साथ राजस्थान भाजपा संगठन के कामकाज और गुटबाजी को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में मौजूद सभी नेताओं को गुटबाजी से दूर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाने और मिलकर राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ लड़ने को कहा गया है। करौली हिंसा और राज्य में लगातार बढ़ रहे अपराध के मद्देनजर यह तय किया गया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा है और इस पर सड़कों पर उतर कर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई लड़ने की जरूरत है। आपको बता दें कि, पिछले महीने वसुंधरा राजे सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा पार्टी के कई आला नेताओं के साथ मुलाकात कर राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की थी। इस बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया भी कई बार दिल्ली आकर पार्टी के आला नेताओं के साथ मुलाकात कर चुके हैं। दरअसल, राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव होने है और इसकी तैयारियों को लेकर पार्टी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने आवास पर मैराथन बैठक कर एक तरफ जहां नेताओं को सख्त संदेश दे दिया कि उन्हें गुटबाजी से दूर रहना ही होगा वही दूसरी तरफ कानून व्यवस्था जैसे कई अहम मुद्दों पर गहलोत सरकार को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा की। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵