back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड : लातेहार जिला कलेक्ट्रेट 50 घंटे से प्रदर्शनकारियों के कब्जे में, पंचायत चुनाव का कर रहे विरोध

रांची, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के लातेहार जिले का कलेक्ट्रेट पिछले 50 घंटों से ठप है। महात्मा गांधी को पूज्य मानने वाले, हाथों में तिरंगा लेकर चलने वाले टाना भगत समुदाय के सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट सहित जिला मुख्यालय के कई दफ्तरों पर मंगलवार सुबह 11 बजे से ही कब्जा कर रखा है। कार्यालयों में तालाबंदी कर प्रदर्शनकारी दिन-रात यहीं जमे हैं। उनकी मांग है कि राज्य के जनजातीय बहुल इलाकों में परंपरागत आदिवासी स्वशासन प्रणाली बहाल की जाये। कलेक्ट्रेट ठप होने से पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरने वालों को भारी परेशानी हो रही है। हालांकि बुधवार को अफसरों ने एक दूसरी सरकारी बिल्डिंग में प्रत्याशियों के नामांकन पत्र स्वीकार किये। जिले के उपायुक्त सहित तमाम अफसर लाचार दिख रहे हैं। इन्हें समझाने का हर प्रयास विफल हो गया है। इधर राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया में बाधा पहुंचने की सूचनाओं पर लातेहार के उपायुक्त से रिपोर्ट मांगी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संविधान की पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून के तहत जनजातीय बहुल क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के बजाय आदिवासी स्वशासन की परंपरागत प्रणाली लागू करने की उनकी मांग जब तक नहीं मानी जायेगी, वह यहां से नहीं हटेंगे। मंगलवार सुबह दस बजे सैकड़ों टाना भगत तिरंगा झंडों के साथ घंटी बजाते हुए लातेहार डिस्ट्रिक्ट कलेक्ट्रेट पहुंचे और सभी अफसरों और कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकालकर ताला लगा दिया। बुधवार को प्रदर्शनकारियों की संख्या और बढ़ गयी। उन्होंने लातेहार बीडीओ कार्यालय और वन विभाग के कार्यालय को भी कब्जे में ले लिया। सैकड़ों टाना भगत अपनी मांग के समर्थन में यहां घंटी, झाल-मंजिरा और परंपरागत वाद्य यंत्र बजा रहे हैं। अखिल भारतीय टाना भगत संघ के लातेहार जिला अध्यक्ष परमेश्वर भगत का कहना है आदिवासियों के कई संगठनों ने जिला प्रशासन को कई बार आवेदन देकर पांचवीं अनुसूची के अनुसार परंपरागत स्वशासन लागू करने की मांग की गयी है। भारतीय संविधान और कानून के अनुसार झारखंड के जनजातीय बहुल क्षेत्र में परंपरागत व्यवस्था ही चलेगी। ऐसे में पंचायत चुनाव करवा कर संविधान का उल्लंघन किया जा रहा है। –आईएएनएस एसएनसी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵