back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लघु सिंचाई विभाग के नव नियुक्त सहायक अभियंताओं को जल शक्ति मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र

लखनऊ, 16 नवम्बर (आईएएनएस)। प्रदेश में लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं को तेज गति प्रदान करने के लिए मंगलवार को विभाग में 15 सहायक अभियंताओं (कृषि, सिविल, यांत्रिक) और पांच नवप्रोन्नत अधिशासी अभियंताओं की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर नियुक्ति पाने वाले अभियंताओं को उनकी जिम्मेदारी और कार्यों से परिचित कराया गया। विधान भवन के कक्ष संख्या 8 में आयोजित कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने नियुक्ति पत्र सौंपे। जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने नवनयिुक्त अधिशासी अभियंताओं को नियुक्ति और तैनाती पत्र बांटे। नियुक्ति पत्र पाते ही अभियंताओं के चेहरे खिल उठे। इन अधिशासी अभियंताओं का चयन लोक सेवा आयोग की ओर से किया गया है। नियुक्ति पाने वाले अभियंताओं को बधाई देते हुए जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि विभागीय कार्यों को समय से और पूरी ईमानदारी से करना ही उनकी प्राथमिकता होनी चाहिये। जिससे जनता को जल्द विभाग की योजनाओं का लाभ मिल सके और सरकार की छवि भी बेहतर बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग में जो भी कार्य एवं दायित्व मिले उसको पूरी मेहनत से करना चाहिये। कार्यक्रम के दौरान नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव, नमामि गंगे और जलापूर्ति के विशेष सचिव राजेश कुमार पाण्डेय समेत विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...