back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्विंटन डी कॉक के आउट होते ही विराट कोहली ने किया ‘बाबा जी का ठुल्लू’ एक्शन, जबरदस्त वायरल हो रही है वीडियो

विराट कोहली ने रायपुर वनडे में 102 रनों की पारी खेलकर अपने वनडे करियर का 53वां शतक पूरा किया। डी कॉक के आउट होने पर उन्होंने ‘बाबा जी का ठुल्लू’ पोज़ देकर फैंस का खूब मनोरंजन किया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को भले ही 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन यह पूरा मैच भारतीय दिग्गज विराट कोहली के नाम रहा। पहले उन्होंने शानदार शतक जड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, और फिर फील्डिंग के दौरान अपने मस्ती भरे अंदाज़ से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीकी ओपनर क्विंटन डी कॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने जिस मजेदार अंदाज में जश्न मनाया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

‘बाबा जी का ठुल्लू’ पोज में कोहली का सेलिब्रेशन


दक्षिण अफ्रीका की टीम 359 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी, लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। पांचवें ओवर में, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का शिकार बने। डी कॉक 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर मिड-ऑन पर खड़े वॉशिंगटन सुंदर को आसान कैच थमा बैठे।

जैसे ही सुंदर ने कैच पूरा किया, कैमरा विराट कोहली पर गया और तभी उनका खास सेलिब्रेशन टीवी स्क्रीन पर कैद हो गया। कोहली ने दोनों हाथों को सांप की तरह घुमाते हुए ‘बाबा जी का ठुल्लू’ वाला पोज किया, जिसे कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बेहद लोकप्रिय बनाया है। उनका यह मस्ती भरा रिएक्शन तुरंत ही इंटरनेट पर छा गया और फैंस इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

वनडे करियर का 53वां शतक


इससे पहले, बल्लेबाजी में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 53वां शतक पूरा किया। उन्होंने 93 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 102 रनों की शानदार पारी खेली। इस शतक के साथ ही विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम बरकरार रखा। उन्होंने रांची वनडे में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक है, जहां हर साल नई-नई कहानियां बनती हैं।...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵