back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओडिशा और विदर्भ में अगले 5 दिनों तक लू चलने की संभावना, उत्तर भारत में भी बढ़ी गर्मी

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सबसे अधिक है और अब लू (हीट वेव) की स्थिति एक छोटे अंतराल के बाद पूरे भारत के अलग-अलग इलाकों में फिर से लौट आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि ओडिशा और महाराष्ट्र में विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में अगले पांच दिनों के लिए लू की स्थिति देखने को मिल सकती है। इसी तरह, 27 अप्रैल को बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी, 29 अप्रैल तक झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल क्षेत्र में, 27-30 अप्रैल के दौरान गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में लू चलने की उम्मीद है। इसके अलावा 28-30 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ और 27 और 27-28 अप्रैल को तेलंगाना में भी यही स्थिति हो सकती है। मंगलवार को बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल क्षेत्र में लू की स्थिति बनी रही। उत्तराखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। हालांकि, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, 28-30 अप्रैल के दौरान जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज या बिजली के साथ हल्की या मध्यम छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 29 और 30 अप्रैल को उत्तराखंड में, जबकि 28 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में भी ओलावृष्टि की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 29 अप्रैल को धूल भरी आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। –आईएएनएस एकेके/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵