back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओमिक्रॉन से डर के बीच गुरुग्राम अलर्ट पर, एहतियाती उपायों के लिए आदेश जारी

गुरुग्राम, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। कोविड-19 के वेरिएंट ओमिक्रॉन से खतरे की आशंका के बीच गुरुग्राम के जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है और एहतियाती उपायों के आदेश जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक आदेश में कहा गया, आम जनता के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उपायुक्त यश गर्ग द्वारा हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज द्वारा वेरिएंट से संक्रमण की रोकथाम के लिए अधिसूचित दिशा-निर्देश के अनुपालन में आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों के अनुसार, गुरुग्राम में सभी लोगों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम और बाजार समिति जैसे संबंधित विभाग भी फेस मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लगाएंगे। आदेश में कहा गया है, सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कोविड प्रोटोकॉल के संबंध में निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का सख्ती से पालन किया जाए। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...