back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खाड़ी में अनियंत्रित हवाई किराए की जांच कराए सरकार: जोस के मणि

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। केरल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य जोस के मणि ने बुधवार को खाड़ी देशों में अनियमित हवाई किराए की जांच में सरकार से हस्तक्षेप करने के लिए के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए मणि ने कहा कि भारत के चार मिलियन से अधिक लोग खाड़ी क्षेत्रों में रहते हैं और उनमें से 90 प्रतिशत केरल से हैं। छुट्टी के दौरान जब लोगों को अपने परिवार के सदस्यों, जीवनसाथी और बच्चों से मिलने के लिए वापस जाना होता है, तो हवाई किराए में वृद्धि की जाती है। जबकि केरल के विभिन्न शहरों से खाड़ी देशों के लिए सामान्य किराया 15-20 हजार रुपये या अधिकतम 25,000 रुपये है, लेकिन छुट्टी के दौरान या त्योहारी सीजन में यह बढ़कर 60,000 रुपये हो जाता है। सरकार के हस्तक्षेप की मांग करते हुए मणि ने कहा कि हवाई किराए के लिए अधिकतम किराया सीमा निर्धारित की जानी चाहिए। डीएमके सदस्य तिरुचि शिवा ने सरकार से अनुरोध किया कि वह तमिलनाडु के थेनी जिले में समृद्ध वन्यजीव और क्षेत्र की जैव विविधता के संरक्षण के लिए न्यूट्रिनो वेधशाला परियोजना के प्रस्ताव को छोड़ने पर विचार करे। शिवा ने बताया कि तमिलनाडु के राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण ने साइट को नुकसान की आशंका जताई है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵