back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली की मंडियों के विकास के लिए सरकार ने पारित किया 476 करोड़ 89 लाख का बजट: गोपाल राय

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली सचिवालय में गुरुवार को कृषि मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में मंडियों के विकास को लेकर डीएएमबी (दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड) और (एपीएमसी) के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की गई। बैठक में इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में मंडियों के विकास को लेकर बोर्ड ने कुल 476. 89 करोड़ का बजट पारित भी किया है। बोर्ड द्वारा पारित किए गए बजट के बारे में कृषि मंत्री गोपाल राय ने बताया कि, इस बजट में लगभग 178.73 करोड़ रूपए एपीएमसी आजादपुर, 13.34 करोड़ रूपए फल और सब्जी मार्केट गाजीपुर, 13.96 करोड़ रूपए एफपी एंड ईएमसी गाजीपुर, 8 करोड़ रूपए फूल मंडी गाजीपुर,18.91 करोड़ रूपए एपीएमसी केशोपुर, 45.03 करोड़ रूपए एपीएमसी नरेला, 5.32 करोड़ रूपए एपीएमसी नजफगढ़ के लिए और 193.57 करोड़ रूपए डीएएमबी को आवंटित किए गए हैं। कृषि मंत्री गोपाल राय ने बताया कि, टिकरी खामपुर थोक मंडी के निर्माण के साथ-साथ, फल और सब्जी मंडी और पोल्ट्री बाजार, गाजीपुर के विकास और गाजीपुर फूल मंडी के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए बजट में 303 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया गया है। दिल्ली सरकार मंडियों के विकास, विस्तार और बेहतर बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। यह सभी फैसले दिल्ली के किसानों की भलाई और मंडियों की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं। किसान आजादपुर मंडी में अपनी सब्जियां एवं फल बेचने के लिए आते हैं और कई बार उनको 1 से 2 दिन तक रुकना पड़ता है। इसलिए सरकार किसानों को ऐसी ही परेशानियों से बचाने के लिए और साथ ही और भी बेहतर सुविधाएं देने के लिए किसान भवन के नवीकरण भी करेगी। कृषि मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, मंडियों में हो रहे कामों पर निगरानी रखने हेतु दिल्ली की सभी मंडियों में सीसीटीवी कैमरे जल्द लगाने के भी निर्देश बोर्ड द्वारा जारी किए गए हैं। साथ ही उसकी एक्शन टेकेन रिपोर्ट मंत्रालय में भेजने का भी आदेश दिया गया है। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵