back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकार ने पुतिन के दौरे से पहले 5 लाख एके-203 राइफलों के प्रोडक्शन को मंजूरी दी

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से पहले सरकार ने उत्तर प्रदेश के अमेठी के कोरवा में पांच लाख से अधिक एके-203 असॉल्ट राइफलों के प्रोडक्शन की योजना को मंजूरी दे दी है। सरकार इसे भारत में रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता को एक बड़ा बढ़ावा देने के प्रयास के रूप में देख रही है। 5,100 करोड़ रुपये की यह परियोजना रूस के साथ साझेदारी में है। सूत्रों ने कहा कि यह प्रयास रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों को दर्शाता है। यह परियोजना कई एमएसएमई और अन्य रक्षा उद्योगों को कच्चे माल और कंपोनेंट की आपूर्ति के लिए व्यावसायिक अवसर प्रदान करेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह परियोजना यूपी को भारत के बढ़ते रक्षा निर्माण कौशल में एक प्रमुख योगदानकर्ता बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 7.62 एक्स 39 एमएम कैलिबर एके-203 राइफल्स तीन दशक पहले शामिल इन-सर्विस इंसास राइफल की जगह लेगी। एके-203 असॉल्ट राइफल्स, 300 मीटर की प्रभावी रेंज के साथ, हल्के वजन, मजबूत और सिद्ध तकनीक के साथ आधुनिक असॉल्ट राइफल्स का उपयोग करने में आसान हैं। सूत्र ने कहा, वे आतंकवाद रोधी अभियानों में भारतीय सेना की ऑपरेशनल प्रभावशीलता को बढ़ाएंगे। इस परियोजना को इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड नामक एक संयुक्त उद्यम द्वारा बनाया जाएगा। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵