back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोवा भाजपा ने ईंधन की कीमतें घटने की तारीफ न करने पर मीडिया को फटकारा

पणजी, 6 नवंबर (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने शनिवार को मीडिया पर ईंधन की कीमतों में हफ्तों बाद पहली बार गिरावट के लिए पर्याप्त प्रशंसा नहीं करने का आरोप लगाया। तनवडे ने कीमतों में दिवाली से पहले की गिरावट से पहले ईंधन की उच्च दरों को केंद्र सरकार द्वारा कोविड के टीकों के विकास और देश भर में मुफ्त टीकाकरण अभियान के लिए किए गए खर्च से जोड़ा, जिसमें पूरे भारत में 100 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दिया गया है। राज्य भाजपा अध्यक्ष ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, हमें भी अजीब लगता था जब आप (मीडिया) हमसे (ईंधन वृद्धि के बारे में) सवाल पूछते थे। हमें इसका जवाब देना अजीब लगता था। इसलिए आज हम सरकार को बधाई देते हैं। लेकिन आपने उस तरह से प्रचार नहीं किया है जैसा उसे करना चाहिए था। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...