back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेलटेल की पिछले साल की तुलना में 34.78 प्रतिशत अधिक आमदनी हुई

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। रेलटेल ने वित्त वर्ष 21-22 की तीसरी तिमाही में 474.15 करोड़ रुपये की समेकित आय दर्ज की कुल आय में 24.38 फीसदी की वृद्धि हुई। पहले नौ माह में पिछले साल की तुलना में 34.78 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, जो रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक पीएसयू है। रविवार को आयोजित हुई 127वीं बोर्ड बैठक में रेलटेल ने वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में 474.15 करोड़ रुपये की समेकित आय की दर्ज की है, जिससे वित्त वर्ष 22 की दूसरी तिमाही में 381.09 करोड़ रुपये की समेकित आय की तुलना में 24.38 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ, रेलटेल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के दौरान समेकित आधार पर 88.14 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ और 66.01 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ दर्ज किया है। चालू वित्त वर्ष के नौ महीनों में, रेलटेल 1140 करोड़ रुपये का कुल राजस्व अर्जित किया है, जो वित्त वर्ष 20-21 के 9 महीनों की तुलना में 17.28 प्रतिशत की वृद्धि है। परिणाम के बारे में बात करते हुए रेलटेल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पुनीत चावला ने कहा, हम इस कमजोर बाजार परि²श्य में काफी अच्छा कर रहे हैं और लगातार लाभ कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारा ध्यान डिजिटलीकरण पर है जो हमारे बी2बी के साथ-साथ बी2सी कारोबार को बढ़ावा दे रहा है। हमारी खुदरा ब्रॉडबैंड सेवा रेलवॉयर 4.6 लाख ग्राहकों तक पहुंच गई है और हम मार्च, 22 के अंत तक 5 लाख ग्राहकों और 280 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का लक्ष्य बना रहे हैं। हम अपने नेटवर्क और अवसंरचना के विस्तार और उन्नयन पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इससे हमें अपने ग्राहकों की संख्या में वृद्धि करने के साथ-साथ मौजूदा ग्राहकों को बेहतर सेवा देने में मदद मिलेगी। हम 2020 से महामारी की 3 लहरों के बावजूद भी सकारात्मक परिणाम बनाए हुए हैं। हम भविष्य में भी इस गति को जारी रखने के प्रति आश्वस्त हैं। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵