back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु पुलिस महानिदेशक ने अपराधियों पर नकेल कसने का निर्देश दिया

चेन्नई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक एस.शैलेंद्र बाबू ने राज्य पुलिस को उन अपराधियों पर नकेल कसने का निर्देश दिया है, जो बदला लेने के लिए हत्याओं और घृणा अपराध में शामिल हुए है। निर्देश के बाद पुलिस ने कई हिस्ट्रीशीटर का पता लगाया हैं। डीजीपी ने शनिवार को दक्षिण तमिलनाडु के पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें निर्देश दिया है कि वे किसी को भी नहीं बख्शें, जो हत्याओं और बदला लेने जैसे अपराधों में शामिल हो रहे हैं। राज्य के तिरुनेलवेली और डिंडीगुल जिलों में एक के बाद एक चार लोगों का सिर कलम करने के मामले में राज्य पुलिस की व्यापक आलोचना के बाद डीजीपी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों से मुलाकात की थी। इन जिलों के कई गिरोहों के जुलूस से कुल 2,500 लोगों को गिरफ्तार किया गया और लगभग 800 हथियार जिनमें, तलवार, खंजर, लोहे की छड़ें और स्टील पाइप शामिल था। चेन्नई में सोमवार को पुलिस ने 64 वर्षीय एस. मुरुगेसन और उनके दो बेटों, 30 वर्षीय एम. मुरुगन और 23 वर्षीय एम. कार्तिक और उनके दोस्त ई. प्रवीण कुमार (24) को गिरफ्तार किया। पुलिस को एक सूचना मिली थी कि मुरुगेसन अपने बड़े बेटे एम. सरवनन की हत्या का बदला लेने की कोशिश कर रहा था, जिसकी 1 अगस्त, 2021 को शराब की दुकान के सामने हत्या कर दी गई थी। सामाजिक-आर्थिक विकास फाउंडेशन (एसईडीएफ) के आर पद्मनाभन, मदुरै के एक थिंक टैंक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, जब तक बदला लेने वालों पर पुलिस की कार्रवाई नहीं होती, यह जारी रहेगा। डीजीपी द्वारा की गई पहल अच्छी है। राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को सख्त होना होगा। –आईएएनएस एनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵