back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाक सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद, बलूचिस्तान में जबरन गुमशुदगी बढ़ गई

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी द्वारा पंजगुर और नोशकी में फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) मुख्यालयों पर दोहरे हमलों के बाद से, बलूचिस्तान में जबरन लापता की घटनाओं में अचानक खतरनाक वृद्धि देखी गई है। बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी बलों ने कथित तौर पर पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों से 48 लोगों का अपहरण किया है और यह प्रवृत्ति बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी बलों ने पिछले एक हफ्ते में एक ही परिवार के चार सदस्यों को हिरासत में लिया है। बलों ने कथित तौर पर क्वेटा के फैजाबाद इलाके में एक घर पर छापा मारा और सऊद सरपरा और सुदेस का अपहरण कर लिया। बलों ने इससे पहले 7 फरवरी को इस घर पर छापा मारा था जब उन्होंने फरहाद और साकिब को हिरासत में लिया था। साकिब के भाई हारून का भी छह फरवरी को क्वेटा से अपहरण कर लिया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि बलों ने अब तक बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों से सरपरा परिवार के 12 सदस्यों को हिरासत में लिया है। पाकिस्तानी सेना ने कलात के मंगुचर इलाके में छापेमारी के दौरान कथित तौर पर पांच लोगों को हिरासत में भी लिया। सेना ने एक सैन्य अभियान के दौरान कथित तौर पर कई घरों पर छापा मारा और पांच लोगों को हिरासत में लिया। पीड़ितों में से एक की पहचान शिक्षक किफायतुल्लाह लैंगोव के रूप में हुई है। बाकी चार बंदियों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। लाहौर में, पाकिस्तानी बलों ने कथित तौर पर तीन बलूच मजदूरों को हिरासत में लिया। उनकी पहचान फारूक खान, जमाल खान बलखानी और मुहम्मद नवाज बलखानी के रूप में हुई है। पीड़ितों को 7 फरवरी को हिरासत में लिया गया था और आज भी वे लापता हैं। डेरा मुराद जमाली में, पाकिस्तानी बलों ने तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और उनमें से दो की पहचान बख्तियार और साहिब के रूप में की गई है। तीसरे पीड़ित की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह उल्लेख करना उचित है कि पंजगुर और नोशकी में बीएलए के हमलों के बाद से, पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों व्यक्तियों को जबरन गायब कर चुकी है, केवल दस दिनों में 48 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि पिछले 10 दिनों में लापता होने की वास्तविक संख्या बहुत अधिक है, ये केवल ऐसे मामले हैं जिनकी रिपोर्ट और सत्यापन टीबीपी द्वारा किया गया है। बलूच कार्यकर्ता और आम जनता चिंतित है कि यह प्रवृत्ति जारी रहेगी और समय बीतने के साथ तीव्र हो जाएगी। पाकिस्तानी अधिकारियों ने अभी तक इन घटनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...