back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rang Panchami Mantra: रंग पंचमी पर इन मंत्रों का करें जाप, घर में बनी रहेगी धन समृद्धि

रंग पंचमी का पर्व होली के पांचवें दिन मनाया जाता है। इस दिन कुछ मंत्रों के जाप से आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।30 March 2024। रंग पंचमी का त्योहार होली के पांचवें दिन मनाया जाता है। इस दिन राधा कृष्ण की पूजा की जाती है। इसके अलावा आज के दिन माता लक्ष्मी के कुछ मंत्रों के जाप करने से आपका भाग्य उदय होता है। और घर में आर्थिक तंगी और चल रहा क्लेश दूर होता है।

रंग पंचमी के दिन किन देवी देवताओं की होती है पूजा

रंग पंचमी के दिन राधा कृष्ण की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन राधा कृष्ण की पूजा कर उन्हें लाल रंग का अबीर-गुलाल अर्पित करना चाहिए। साथ ही अन्य देवताओं को भी गुलाल अर्पित करना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए माता लक्ष्मी के कई चमत्कारी मंत्रों का जाप किया जाता है।

लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए

रंग पंचमी के दिन करें यह उपाय

  • रंग पंचमी के तीन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हुए“ॐ श्रीं श्रीये नमः” इस मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहेगी।

  • रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को गुलाब या कमल का फूल अर्पित करना चाहिए और उनका ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी परेशानियां दूर होती है और घर का माहौल अच्छा बना रहता है।

  • रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी को सफेद चीज जैसे खीर, मिश्री, श्रीखंड आदि का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपका रुका हुआ धन मिल जाता है और बिजनेस में मुनाफा होता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...