back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Apara Ekadashi Mantra: अपरा एकादशी के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सभी पापों से मिलेगा छुटकारा

हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत महत्व है अपरा एकादशी के दिन व्रत करने से अनजाने में किए गए पापों का नाश होता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2 June 2024। हिंदू पंचांग के अनुसार सभी एकादशियों का अलग अलग महत्व होता है। एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है कहते हैं जो जातक अपरा एकादशी का व्रत रखता है और विष्णु भगवान की पूजा करने के साथ-साथ उनके मंत्रों का भी जाप करता है। उसके ऊपर भगवान की हमेशा कृपा बनी रहती है। वहीं, आज के दिन किया गया व्रत समस्त पापों से मुक्ति दिलाता है और जातक को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

अपरा एकादशी का महत्व

शास्त्र के अनुसार व्यक्ति हर दिन कोई ना कोई जाने अनजाने में पाप कर देता है। जिसकी मुक्ति मिलन बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह पाप अपने अनजाने में किया होता है। ऐसे में जो व्यक्ति अपरा एकादशी का व्रत रखता है उसके ऊपर से अनजाने में किए गए सभी पापों का दाग मिट जाता है। इसके कारण वह नरक का भागीदारी नहीं रहता और स्वर्ग के भागी बनता हैं। इसके अलावा आज के दिन गाय, सोना और जमीन आदि का भी दान देने से काफी ज्यादा पुण्य होता है।

पूजा विधि

अपरा एकादशी के दिन आप जल्दी सुबह उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। इसके बाद मंदिर जाएं और अगर घर पर ही आप पूजा कर रहे हैं तो एक लकड़ी की चौकी बनाएं और उसमें कपड़ा रख कर भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें। भगवान को चंदन का तिलक जरूर लगाएं। भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल अर्पित करें और साथ ही धूप, दीप चढ़ाएं। एकादशी की कथा का पाठ अवश्य करें क्योंकि इसके बिना व्रत व पूजा अधूरी मानी जाती है। पूजा करने के बाद आप सोना, चांदी और जमीन का दान भी कर सकते हैं।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ नारायणाय नम:।

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

ऊं नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

ओम नमो भगवते वासुदेवाय

ओम ह्रीं श्रीं लक्ष्मीवासुदेवाय नमः

ओम भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

ओम भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...