back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तीसरे दिन भी पानी नहीं ले पाया हेलिकॉप्टर

-कुमाऊं मंडल में आग पर नियंत्रण का दावा नैनीताल, 07 अप्रैल (हि.स.)। कुमाऊं मंडल में आग पर नियंत्रण के लिए उपलब्ध कराया गया वायुसेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी दृश्यता शून्य होने के कारण भीमताल झील से पानी नहीं ले पाया और वापस लौट गया। यह जानकारी कुमाऊं मंडल में आग पर नियंत्रण के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाओं के प्रयोग के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डीएफओ टीआर बीजूलाल ने दी। उन्होंने बताया कि इस बीच नैनीताल वन प्रभाग में आग पूरी तरह से नियंत्रण में है। मंगलवार को जनपद में 24 स्थानों पर आग लगी थी। इसे बुझा दिया गया। बुधवार को सुबह केवल एक स्थान गेठिया में आग लगी। उसे सुबह ही बुझा लिया गया। उन्होंने आग से अधिक प्रभावित बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में बुधवार को हुई दो दौर की बारिश के बाद आग के बुझ जाने का दावा किया। बीजूलाल ने बताया कि अब आपात स्थिति में ही हेलिकॉप्टर की सेवाएं ली जाएंगी। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵