back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी के बयान को पूरा देश नकारता है : शाहनवाज

पटना, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने अमेरिका की एक संस्था के कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के दिए गए बयान को भारत को बदनाम करने वाला बताते हुए कहा कि अंसारी के बयान को पूरा देश नकारता है। बिहार के उद्योग मंत्री हुसैन ने यहां भाजपा कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गुरुवार को कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की कई विवादित चीजें हैं, जिसके लिए उन्हें देश ने माफ नहीं किया है। इसके बाद अमेरिका की ऐसी परिषद जो भारत के खिलाफ बराबर आग उगलती है उसके मंच से जो बातें कही वो देश नकारता है। हुसैन ने कहा कि भारत को बदनाम करने वाली संस्था आईएएमसी के कार्यक्रम में उन्हें जाना नही चाहिए था।इस संस्था के प्रमुख ने भारत विरोधी काम किया है। हुसैन ने कहा, जिस तरह की गुफ्तगू उस कार्यक्रम में की गयी वह कतई सही नही।भारत मे मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित है। भारतीय मुसलमानों के लिए भारत से अच्छा देश, हिंदू से अच्छा दोस्त और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहतर नेता कोई हो नहीं सकता। इस देश में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। हुसैन ने कहा कि आज हामिद अंसारी से पूरा देश पूछता है, जिस देश ने इतना सम्मान दिया, नम्बर 2 की कुर्सी दी, आपके जेहन में भारत के लिए ऐसा क्यों है ये भारत जानना चाहता है। भाजपा नेता ने कहा कि आज पूरा देश अंसारी की बातों की आलोचना करता है। इस कार्यक्रम में शिरकत कर उन्होंने देश की मर्यादा तोड़ी है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵