back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Guruwar Mantra : आज के दिन के मंत्र, जिसको जपने से बनेंगे सारे बिगड़े काम, अभी जानिये

Brihaspati Mantra : गुरुवार के दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे बृहस्पति को शांति मिलती है और व्यक्ति के सभी संघटित कार्य सुधर जाते हैं !

नई दिल्ली , 09 नवंबर 2023 : ग्रह-नक्षत्रों की गति का प्रभाव सभी जातकों पर होता है। यदि ग्रहों की गति वक्री है, तो इसका प्रतिकूल प्रभाव वहीं मार्गी होने पर जातक पर अनुकूल होता है। कुंडली में किसी भी अशुभ स्थिति के ग्रह का दुष्प्रभाव जातकों को झेलना पड़ता है। अगर बृहस्पति की स्थिति कमजोर है, तो मांगलिक कार्यों में बहुत अडचनें आ सकती हैं।

इसके अलावा, व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से भी कई कष्ट झेलने पड़ते हैं। जिनका बृहस्पति कमजोर है, उन्हें गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। इस दिन गुरुवार के दिन कुछ खास मंत्रों का जाप करना बहुत लाभकारी माना जाता है। इससे बृहस्पति शांत होता है और व्यक्ति के सारे बिगड़े काम ठीक हो जाते हैं। चलिए, जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।

बृहस्पति शांति ग्रह मंत्र:

देवानाम च ऋषिणाम च गुरुं कांचन सन्निभम। बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।

ॐ बृं बृहस्पतये नमः।।

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

ॐ ह्रीं नमः।

ॐ ह्रां आं क्षंयों सः ।।

बृहस्पति मंत्र:

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः। ॐ बृं बृहस्पतये नमः।

ध्यान मंत्र:

रत्नाष्टापद वस्त्र राशिममलं दक्षात्किरनतं करादासीनं, विपणौकरं निदधतं रत्नदिराशौ परम्। पीतालेपन पुष्प वस्त्र मखिलालंकारं सम्भूषितम्, विद्यासागर पारगं सुरगुरुं वन्दे सुवर्णप्रभम्।।

बृहस्पति विनियोगा मंत्र:

ॐ अस्य बृहस्पति नम: ॐ अनुष्टुप छन्दसे नम: ॐ सुराचार्यो देवतायै नम: ॐ बृं बीजाय नम: ॐ शक्तये नम: ॐ विनियोगाय नम:

गुरु का वैदिक मंत्र:

ओम बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।।

कब करें इन मंत्रों का जाप:

कुंडली में गुरु की स्थिति को मजबूत करने के लिए खासकर गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा के बाद इन मंत्रों का जाप करना विशेष फलदायी होता है। लाभ प्राप्ति के लिए कम से कम एक माला जाप जरूर करें।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Guruwar Mantra: गुरुवार को इस प्रकार प्रसन्न करें विष्णु भगवान को अर्पित करें ये चीजें, मंत्रों का भी करें उच्चारण

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। विष्णु भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही उपयोगी माना गया है आज के दिन...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵