back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चक्रवाती तूफान असानी का असर, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश

विशाखापत्तनम, 11 मई (आईएएनएस)। भयंकर चक्रवाती तूफान असानी के चलते आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके और रायलसीमा क्षेत्रों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में यह तूफान कमजोर पड़ गया है। बुधवार सुबह चक्रवाती तूफान मछलीपट्टनम से लगभग 50 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा से 150 किमी दक्षिण-पश्चिम और विशाखापत्तनम से 290 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान दोपहर से शाम के दौरान नरसापुर, यनम, काकीनाडा, तुनी और विशाखापत्तनम तटों से होकर गुजरेगा। इसके बाद तूफान के रात में उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना हैं। आंध्र प्रदेश के उत्तर तटीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, तो कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई हैं। आंध्र प्रदेश के तट पर 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। बुधवार को हवा की रफ्तार बढ़ने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आंध्र प्रदेश तट कृष्णा, पूर्व और पश्चिम गोदावरी, पुडुचेरी और विशाखापत्तनम जिलों में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि गुरुवार की सुबह तक हवा की गति घट जाएगी। आईएमडी ने कहा कि भयानक तूफान और बारिश के कारण आंध्र प्रदेश के पूर्वी और पश्चिम गोदावरी जिले और पुडुचेरी के यनम के निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है। सभी तटीय जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की नौ टीमों को तुरंत प्रभावित जिलों में भेजा गया है। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...