back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमित शाह के रोड शो के दौरान जय श्रीराम के नारों से गूंजा हावड़ा

कोलकाता, 07 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चलते केन्द्रीय गृह मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने आज कोलकाता से सटे हावड़ा जिले में रोड शो किया। रोड शो के दौरान हावड़ा शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। बुधवार अपराह्न को शाह ने जिले के डोमजूर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ रोड शो किया। रोड शो के दौरान भीड़ के चलते पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रही। रोड शो के पहले पूरा इलाका भारतीय जनता पार्टी के बैनर और पोस्टर से पाट दिया गया था। अमित शाह के रोड शो में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जय श्रीराम के नारों के साथ वंदे मातरम, भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा। शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में खड़े लोगों ने शाह का अभिवादन किया।आसपास की इमारतों से भी अमित शाह पर फूलों की बारिश होती रही। भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह से गदगद अमित शाह ने लगातार लोगों को विक्ट्री का सिंबल दिखा कर प्रेरित करते रहे। करीब 36 मिनट तक चले इस रोड शो के दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵