back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली कोर्ट में फायरिंग, गैंग्सटर समेत 3 की मौत (लीड-1)

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां रोहिणी कोर्ट के अंदर शुक्रवार को गोलीबारी की घटना में एक गैंगस्टर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक घटना रोहिणी एनडीपीएस कोर्ट नंबर 207 में हुई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार गैंगस्टर जितेंद्र सिंह मान उर्फ गोगी को कोर्ट में पेश किया था। गोगी की उसके प्रतिद्वंद्वियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूत्रों ने पुष्टि की कि हमलावर टीलू ताजपुरिया गिरोह के थे। गोगी को स्पेशल सेल ने अप्रैल में गिरफ्तार किया था। वह हरियाणा की 22 वर्षीय गायिका हर्षिता दहिया की हत्या में शामिल था, जिसे 2017 में पानीपत में हमलावरों ने गोली मार दी थी। गोगी पर दिल्ली में 4 लाख रुपये और हरियाणा में 2.5 लाख रुपये का नकद इनाम था। दिल्ली पुलिस के एक प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस की एक टीम ने त्वरित कार्रवाई की और जवाबी फायरिंग शुरू की। हमलावरों में से दो वकील के पोशाक में थे और उन्होंने जितेंद्र गोगी पर हमला किया। प्रवक्ता ने कहा, दोनों हमलावर गोगी के साथ मारे गए। सूत्रों ने कहा, उन्होंने गोगी को मार डाला और पुलिस ने उन्हें मार डाला। सूत्रों ने कहा कि न्यायाधीश घटना के समय अदालत में मौजूद थे। फायरिंग में एक महिला वकील भी घायल हो गई। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने भी पुष्टि की कि हमलावरों को मार गिराया गया है। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...