back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिवराज द्वारा अचानक बुलाई गई कैबिनेट बैठक में जनकल्याण की योजनाओं पर चर्चा

भोपाल 24 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अचानक बुलाई गई कैबिनेट की बैठक को लेकर कयासों का बाजार गर्म था, मगर इस बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने पर मंथन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरु होकर सुशासन दिवस तक चलने वाले कार्यक्रमों पर रणनीति बनाई गई। मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार दोपहर को कैबिनेट की बैठक बुलाने के निर्देश दिए तो कयासबाजी को पंख लग गए। इस बैठक में राज्य में जारी जनकल्याणकारी योजनाओं पर न केवल चर्चा हुई बल्कि रणनीति भी बनाई गई। मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक से बाहर निकले राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के संबंध में जो जन कल्याणकारी कार्यक्रम मध्य प्रदेश की सरकार चला रही है उसके साथ सरकार की योजनाओं की एक-एक बिंदु पर बातचीत हुई है। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जल जीवन से समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन सात अक्टूबर तक किया जाना है उन पर चर्चा हुई। कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे महा वैक्सीनेशन की चर्चा करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि पहला डोज लगाने में मध्य प्रदेश गुजरात से भी आगे निकल गया। शत प्रतिशत वैक्सीनेशन को लेकर दी चर्चा हुई। 27 सितंबर को होने वाले वैक्सीनेशन के महाअभियान की जिलों के प्रभारी मंत्रियों को दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा जनसुनवाई और समाधान ऑनलाइन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मंथन हुआ। राज्य में गरीबों को राशन बांटा जाएगा। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विशेष अभियान के तहत बड़े कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री आवास पर लगभग डेढ़ घंटे तक कैबिनेट चली। इस बैठक में राजनीतिक चर्चा को लेकर पूछे गए सवालों को अधिकांश मंत्री टाल गए। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵