back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज, दिल्ली में और नगर पार्षदों को निकालेगी भाजपा

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल होने वाले नगरपालिका चुनावों से पहले, भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों और अनुशासनहीनता के दोषी पाए जाने पर अपने पार्षदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। पता चला है कि भाजपा के तीन नगर पार्षदों को पार्टी से निकालने के बाद आने वाले दिनों में और भी पार्षदों को निष्कासित करने की तैयारी है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली इकाई को वित्तीय अनियमितताओं के दोषी पाए जाने वाले नगर पार्षदों और पार्टी लाइन का पालन नहीं करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 19 सितंबर को भाजपा दिल्ली इकाई ने तीन पार्षदों – रजनी बबलू पांडे (न्यू अशोक नगर), पूजा मदन (मुखर्जी नगर) और संजय ठाकुर (सैद-उल-अजैब) को पार्टी से वित्तीय अनियमितताओं का दोषी पाए जाने पर छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। अपने निष्कासन के उसी दिन बाद, पूजा मदान आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुई थीं। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि कुछ पार्षदों के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें थीं और आंतरिक जांच के बाद कुछ आरोप सही पाए गए। उन्होंने कहा, तीन से चार पार्षद ऐसे हैं जिनके खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं और उन्हें आने वाले दिनों में पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। हमें केंद्रीय नेतृत्व से भ्रष्टाचार या वित्तीय अनियमितताओं के मामलों को बर्दाश्त नहीं करने के स्पष्ट निर्देश हैं। भाजपा दिल्ली प्रमुख आदेश गुप्ता ने आईएएनएस से कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस होगा और अधिक पार्षदों को भ्रष्ट आचरण में शामिल होने के लिए कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। गुप्ता ने कहा था, आने वाले हफ्तों में और पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भगवा पार्टी के एक अन्य नेता ने कहा कि ये निर्देश ऊपर से आए हैं, स्पष्ट रूप से कहा गया है कि संदेश मजबूत और जोरदार होना चाहिए कि भाजपा में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। पता चला है कि अनुशासनहीनता की खबरों पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य इकाई को सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, कोई भी पार्टी से बड़ा नहीं है और सभी को पार्टी लाइन का पालन करना होगा। जो इसका पालन नहीं करेंगे उन्हें दरवाजा दिखाया जाएगा। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...