back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संगठन की मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं रहे : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। पांच राज्यों के चुनावी नतीजों में उत्तरप्रदेश समेत चार राज्यों में बीजेपी ने जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस पार्टी को केवल 2 सीटों से संतोष करना पड़ा इसको लेकर पार्टी की महासचिव और प्रदेश की कमान अपने हाथ में लेने वाली प्रियंका गांधी ने कहा कि संगठन मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं रहा। प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश के चुनावी नतीजों के बाद ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी। वहीं उत्तरप्रदेश प्रदेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि जनादेश स्वीकार है। समय परिवर्तनशील है। हमने प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन में यूपी में जनता के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ी पर उसे वोट में परिवर्तित नहीं कर पाये। आने वाले दिनों में और ज्यादा मेहनत कर जनता का मन जीतेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव से यह साफ है बीजेपी को रोकने का काम सपा-बसपा नहीं कर सकती। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में भाजपा का विकल्प यूपी कांग्रेस ही बनेगी। यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है हम पूरी मजबूती से लड़े और सफलता मिलने तक लड़ते रहेंगे। प्रदेश के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं इस लड़ाई में साथ खड़े रहे सभी साथियों का आभार। गौरतलब है कि 37 साल बाद पहली बार उत्तर प्रदेश में किसी सत्ताधारी दल ने वापसी की है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को महज 2 सीट पर जीत मिली है जबकि बीजेपी 232 सीट जीत चुकी है और 256 पर आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी है। समाजवादी पार्टी 91 सीटें जीत चुकी है। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵