back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिक्सल 6 और गूगल टेंसर ने रखी अच्छी नींव: सुंदर पिचाई

सैन फ्रांसिस्को, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अनिर्ंग कॉल के दौरान मजबूत तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि नई पिक्सल 6 सीरीज और गूगल टेंसर चिपसेट एक अच्छी नींव रखते हैं। पिचाई ने कहा कि नया पिक्सल 6 और 6 प्रो गूगल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के साथ सबसे उन्नत और इंक्लूसिव कैमरे के साथ आता है। गूगल के सीईओ ने कहा कि वह इस छुट्टियों के मौसम में उपलब्ध पिक्सेल फोन की रेंज को लेकर उत्साहित हैं। वे ब्यूटीफुल, फॉस्ट और गूगल टेंसर द्वारा संचालित हैं, जो एक चिप पर अब तक का पहला सिस्टम है। यह विशेष रूप से डिवाइस पर गूगल एआई और मशीन लनिर्ंग का समर्थन करने के लिए बनाया गया है, और हमारे पिक्सेल डिवाइस के लिए एक लॉन्ग -टर्म आधार प्रदान करता है। पिक्सल 6 6.4-इंच ओलीडी डिस्प्ले के साथ आता है जबकि पिक्सल 6 प्रो 6.7-इंच एलटीपीओ डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 10हट्र्ज से 120हट्र्ज तक की वेरिएबल रिफ्रेश रेट की सुविधा होगी। टेंसर चिप में टाइटन एम2 सुरक्षा चिप है जिसमें सुरक्षा की सबसे अधिक परतें हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य व्यवसाय अधिकारी फिलिप शिंडलर ने कहा, पिक्सल पर, हमने पार्टनर्स के पूरे इकोसिस्टम के साथ काम किया। हमने लॉन्च के समय नौ देशों में 45 से अधिक वाहक और खुदरा विक्रेताओं के साथ साझेदारी समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें प्रत्येक प्रमुख अमेरिकी कर्रिएसर्: एटी एंड टी, टी-मोबाइल और वेरिजोन के साथ गहरा सहयोग शामिल है। गूगल सर्विस का राजस्व 41 प्रतिशत से अधिक 59.9 अरब डॉलर था, और गूगल सर्च और अन्य विज्ञापन राजस्व 37.9 मिलियन डॉलर की तिमाही में 44 प्रतिशत अधिक था। –आईएएनएस एनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी में काम करने का हर किसी का सपना होता है। वहां मिल रही सुविधाएं इस...
spot_img

Latest Stories

सिंगर-रैपर Badshah ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सामने आई कई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बादशाह (Badshah) ने अब तक...

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर...

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵