back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के पास आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का अच्छा मौका : रबादा

दुबई, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स के दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा का कहना है कि टीम के पास आईपीएल के इस सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का अच्छा मौका है। दिल्ली ने टूर्नामेंट के पहले चरण में आठ में से छह मुकाबले जीते हैं और वह 12 अंकों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के बाद तालिका में दूसरे स्थान पर है। रबादा ने कहा, मेरे ख्याल से खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं क्योंकि पहले चरण के बाद इन्होंने कुछ क्रिकेट खेला है। यह टीम के लिए सकारात्मक बात है। टूर्नामेंट के दूसरे चरण की शुरूआत तालिका में शीर्ष पर रहने से करना अच्छा है। हालांकि, हमें अभी और भी काम करने है। हमारे पास प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने और फाइनल में जाने का अच्छा मौका है। उन्होंने कहा, दिल्ली के वातावरण में मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं विदेशी खिलाड़ी हूं। हम सभी एक दूसरे को जानते हैं। आईपीएल में नहीं खेलने के दौरान भी हम एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। मैं श्रेयस अय्यर से भी जुड़ा रहा और खिलाड़ियों के जन्मदिन पर भी हम उन्हें बधाई देते हैं। अय्यर की वापसी पर रबादा ने कहा, अय्यर का वापस आना सुखद है। टीम के संतुलन के लिए वह अच्छे हैं। मुझे यकीन है कि वह खेलने के लिए तत्पर होंगे। –आईएएनएस एसकेबी

Advertisementspot_img

Also Read:

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां बल्लेबाजों के लिए ऑरेंज कैप खास होती है, वहीं गेंदबाजों के लिए पर्पल कैप (Purple...
spot_img

Latest Stories

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵