back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली: सरकार ने बीते 6 वर्षों में नागरिकों से 32,227 करोड़ वसूले, जबकि बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी के रुप में दिए 11,743 करोड़ : हारून यूसुफ

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में रहे पूर्व ऊर्जा मंत्री हारून यूसुफ ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सीएम के इशारे पर डी.ई.आर.सी. दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिलों पर फिक्स चार्ज, बिजली टैक्स, पेन्शन सरचार्ज के अलावा कई अन्य विभिन्न टैक्सों के जरिए पिछले 6 वर्षों में 32,227 करोड़ वसूले, जबकि बिजली उपभोक्ताओं को केवल 11,743 करोड़ रुपये ही सब्सिडी के रुप में दिए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हारून यूसुफ ने दिल्ली सरकार पर को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों को मुफ्त बिजली देने का ढ़िढोरा पीटने वाले सीएम केजरीवाल वास्तविक रुप में उपभोक्ताओं सरचार्ज वसूलकर लूट रही है। हारून यूसूफ ने बिजली कम्पनियों के खातों की केग द्वारा फारेंसिक ऑडिट कराने की मांग की है, उनके मुताबिक मुख्यमंत्री केजरीवाल भी सीएम बनने से पहले बनने यही मांग करते थे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अनुसार, 1 अक्टूबर से नये टैरिफ के अनुसार डीईआरसी पेन्शन ट्रस्ट जार्च को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया जिससे दिल्ली के उपभोक्तओं पर 596 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। वहीं पिछले वर्ष भी डीईआरसी ने पेन्शन सरचार्ज को 3.8 प्रतिशत का बढ़ाकर 5 प्रतिशत किया था। हारुन यूसूफ द्वारा इस बात का भी जिक्र किया गया कि, सीएम केजरीवाल दिल्लीवालों को 200 यूनिट की जगह 300 यूनिट फ्री देने की घोषणा करें क्योंकि वह उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात और गोवा में 300 यूनिट फ्री देने का वायदा कर रहे हैं। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...