back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र को फाईलेरिया से मुक्त करने की योजना

भोपाल, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश कई हिस्सों में फाईलेरिया रोग अब भी लोगों की जिंदगी में मुसीबत बना हुआ है, इस रोग के खात्मे के लिए राज्य सरकार अभियान चलाने वाली है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि फाईलेरिया रोग से प्रदेश को मुक्त करने का लक्ष्य है। स्वास्थ्य विभाग फाईलेरिया रोग से प्रभावित जिलों में पूरे जन-समूह को फाईलेरिया निरोधक दवाई की खुराक देने का अभियान (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) संचालित कर रहा है। सोमवार को दतिया जिले में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ किया गया है। एक सप्ताह तक यह अभियान जारी रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने दतिया जिले में वर्चुअली अभियान की समीक्षा करने के बाद यह बात कही। साथा ही इस रोग को खत्म करने पर जोर दिया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि इस माह दतिया और छतरपुर जिले में फाईलेरिया मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान संचालित किया जा रहा है। दतिया में सोमवार 20 सितंबर से अभियान शुरू किया गया है। छतरपुर जिले में 27 सितंबर से अभियान शुरू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभियान में जिले के दो वर्ष से अधिक आयु के सभी को डीईसी और अल्बेन्डाजोल दवाई की खुराक दी जा रही है। दतिया जिले में तीन हजार टीमें इस कार्य को कर रही हैं। फाईलेरिया निरोधक दवाई की खुराक देने वाली टीमों के कार्य की मॉनिटरिंग के लिये 300 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵