back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उदयपुर चिंतन शिविर का एजेंडा तैयार करने के लिए सीडब्ल्यूसी की बैठक आज

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। इस सप्ताह राजस्थान के उदयपुर में होने वाले कांग्रेस के चिंतन शिविर के एजेंडे पर चर्चा के लिए कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक सोमवार को होगी। बैठक से पहले पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी सभी ग्रुपों के संयोजकों से मुलाकात कर मसौदा प्रस्ताव तैयार करवाएंगी। राजनीति, अर्थव्यवस्था, किसान, सामाजिक न्याय और युवा मामलों पर चर्चा के लिए कई समूहों और समितियों का गठन किया गया था। उप-समूह बैठक में चर्चा के लिए अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे रहे हैं। पार्टी अपने संगठन में अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़े वर्गो को अधिक प्रतिनिधित्व देना चाहती है। 13 मई को राजस्थान के उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर होगा। सोनिया गांधी ने सोमवार को सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले उप-समितियों से एक मसौदा रिपोर्ट मांगी है जो एजेंडे को औपचारिक रूप देगी। पार्टी इस बात पर भी ध्यान देगी कि समान विचारधारा वाली पार्टियों को कैसे शामिल किया जाए और चिंतन शिविर के ठीक बाद परामर्श प्रक्रिया शुरू की जाए। –आईएएनएस एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, दिग्विजय सिंह ने मोदी-आडवाणी की तस्वीर शेयर कर BJP के संगठन की तारीफ की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक से ठीक पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...